logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अवैध रेत परिवहन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक और रेत सहित पांच लाख रुपये से अधिक का माल जब्त


यवतमाल: पुसद पुलिस ने अवैध रेती परिवहन के खिलाफ कार्रवाई में उमरखेड़ रोड पर कोपरा फाटा पर बिना लाइसेंस के अवैध रेत तस्करी का रहे वाहन को जब्त कर पांच लाख 17 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त किया है. 

पुसद तहसील में बड़ी मात्रा में रेत का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि पुसद से उमरखेड़ रोड पर कोपरा फाटा से बिना लाइसेंस के अवैध रेत तस्करी की जा रही है. 

पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग पांच लाख रुपये कीमत का छह चक्के वाला ट्रक और 27 हजार 500 रुपये कीमत की ढाई ब्रास रेत समेत एक बालू गाड़ी को जब्त कर लिया है.

पुलिस ने महागांव डोंगरगांव निवासी चालक सैयद जुबैर सैयद (32) को गिरफ्तार किया है. उक्त कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक व उपविभागीय पुलिस अधिकारी पंकज अतुलकर, पुलिस निरीक्षक उमेश बेसरकर के मार्गदर्शन में एपीआई पंकज दाभाड़े, पीसी अगस्ती पुंडे, एलपीसी अश्विनी वनेरकरा ने की है.