logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

विधायक नरेंद्र भोंडेकर के काफिले में शामिल पुलिस वाहन की ऑटो और बाइक से हुई टक्कर दो लोगों की हालत गंभीर, 9 लोग जख्मी


यवतमाल: दिग्रस-आर्णी रोड पर टोल बूथ के पास भंडारा से विधायक नरेंद्र भोंडेकर के काफिले में शामिल एक पुलिस वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो और दोपहिया वाहन की टक्कर हो गई जिसमें 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में दो की हालत नाजुक है. 

भंडारा विधायक नरेंद्र भोंडेकर एक कार्यक्रम के लिए दिग्रस आये थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे वापस गांव जा रहे थे, तभी उनके काफिले में शामिल पुलिस वाहन और सामने से आ रहे एक ऑटो और दोपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

इस दुर्घटना में दोपहिया वाहन पर सवार गजानन जकाटे (50), उमेश राजू मनवार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

ऑटो में सवार घायलों की पहचान साईं जावेद साईं ताजुद्दीन (38), सलमा परवीन (24), अफसाना बी मो जमीर (60), प्रतीक ब्रम्हा मोरे (20), सुरेखा गजानन बोरकर (30), अनस खान वाजिद खान (12), तोहीद खान वाजिद खान (8) के रूप में हुई है. घायल इलाज दिग्रस ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है.