logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पोफाली पुलिस ने एक लाख रुपये कीमत के 11 गोवंशों को दिया जीवनदान


यवतमाल: मुलावा में पुसद-उमरखेड़ रोड पर पोफाली पुलिस ने गोवंश की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर 11 गोवंशों को जीवनदान दिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच लाख रुपये का माल जब्त किया है.  

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुलावा में बिना लाइसेंस मवेशियों की तस्करी करने की जा रही है. गश्त के दौरान पुसद से उमरखेड़ रोड पर गंगनमल फाटा के पास आवारा मवेशियों को ले जा रहे दो टाटा एस पिकअप वाहनों पर उन्होंने छापेमारी की.

पुलिस ने उनके कब्जे से 11 गोवंशीय पशु जिनकी अनुमानित कीमत 1,12,000 रुपये सहित कुल पांच लाख 23,000 रुपये का सामान जब्त कर, आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुक्त कराए गए 11 गोवंशों को राजस्थानी सेवा समिति गौशाला उमरखेड में भर्ती कराया गया है।