logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


यवतमाल: भाजपा महिला समन्वय समिति, आरएसएस ओबीसी महिला मोर्चा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर अत्यचार करने वाले दोषियों को सजा देने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि सभी दोषियों पर मामला दर्ज कर, त्वरित न्याय पाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। सभी पीड़ित महिलाओं, बच्चों और परिवारों को तत्काल सुरक्षा और वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि केंद्रीय गृह मंत्रालय इन सभी घटनाओं का संज्ञान लेकर भारत के संविधान और अन्य कानूनों के तहत उचित कार्रवाई करे।

महिला मोर्चा ने कहा कि हम संदेशखाली में महिलाओं, बच्चों और परिवारों के खिलाफ अमानवीय दुर्व्यवहार और हिंसा का कड़ा विरोध करते हैं। 47 दिन पहले ईडी अधिकारियों पर हुए हमले और शहजाद शेख के फरार होने के बाद ही लगातार चल रही ये घटनाएं सामने आईं

उन्होंने कहा कि राजनीतिक और धार्मिक कारणों से प्रेरित ये कृत्य पुलिस प्रशासन और पश्चिम बंगाल सरकार की विफलता को उजागर करते हैं। बच्चों और महिलाओं के साथ क्रूर व्यवहार, यौन उत्पीड़न, मारपीट के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अपराधियों द्वारा जमीन हड़पने के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए हमारी मांग है कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।