logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शहर की सीमा में तीन स्थानों पर छापेमारी, एक लाख रुपये से अधिक की देशी शराब बनाने वाल माल जब्त


यवतमाल: स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर की सीमा मोहा के आंबे नाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर देशी शराब बनाने केअड्डों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है।   

पहली कार्रवाई में पुलिस ने सतीश राघोजी देवूर के कब्जे से 50 लीटर देशी हाथ भट्टी शराब, 720 लीटर महुआ एवं हाथ भट्टी सामग्री यानि कुल 75,000 रुपये का माल जब्त किया।

दूसरी छापेमारी में पुलिस ने किसन नमाजी आड़े, मोहन रोहिदास पवार और वांछित आरोपी राजू किन्नाके के कब्जे से 30 लीटर शराब, 300 लीटर महुआ एवं हाथ भट्टी सामग्री, कुल कीमत 24,000 रूपये का माल जब्त किया।

तीसरे स्थान पर भाऊराव रावजी येरणे के कब्जे से 5 लीटर देशी शराब, 210 लीटर महुआ एवं हाथ भट्टी सामग्री जब्त की, जिसकी कीमती 13500 रूपये है।

इस प्रकार ग्राम मोहा के क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर देशी हाटभट्टी पर छापेमारी में कुल 85 लीटर देशी शराब सहित 1,12,500 रूपये कीमत की सामग्री जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।