logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल में कई जगह गरज के साथ बारिश, पुसद में फसलों को भारी नुकसान


यवतमाल: पिछले कुछ दिनों से यवतमाल में धूप और बारिश का खेल जारी है. वहीं, शनिवार दोपहर से यवतमाल में कई जगह गरज के साथ भारी बारिश हुई है. त्यौहार से पहले इस बारिश के चलते व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है. दूसरी कई जगहों पर खेत में पानी भर जाने से फसलों को भी नुकसान हुआ है, जिसके चलते किसान चिंतित हैं.   

शनिवार दोपहर से शुरू हुई बारिश में शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया. पोले के अवसर पर बाजार में सामग्री विक्रेताओं की अच्छी खासी रौनक थी, लेकिन बारिश से सामान भीगने के चलते भी व्यापारियों का नुकसान हुआ है. 

वहीं, पुसद तहसील के निंबी पार्डी नालों में आई बाढ़ के कारण सारी फसलें बह गईं. इस बाढ़ के फसलों को व्यापक रूप से क्षति हुई है. पोले के त्योहार के एक दिन पहले हुई इस बारिश से किसान मुसीबत पद गए हैं.

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने यवतमाल में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है.