logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: विद्युत वितरण कार्यालय की लचर व्यवस्था का परिणाम, करंट लगने से दो बैलों की हुई मौत


यवतमाल: यवतमाल जिले के दारवा तहसील के हारू में गांव में जमीन पर बिछे बिजली के तार से बैल के जोड़े के मरने की घटना सामने आई है. जानकारी है कि दोनों बैलों की मृत्यु मौके पर ही हो गई. गनीमत से किसान समय पर वहां से हट गया और उनकी जान बच गई.    

दारवा तहसील के हारू गांव के किसान गजानन गवांडे सुबह अपने बैलों के साथ खेत में जा रहे थे. अचानक बैलों पैर नीचे गिरे बिजली के तार से छू गए और बैल जोड़ी करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

किसान की सतर्कता से किसान तो बच गया लेकिन खेत में उसके साथ गए बैलों की जोड़ी मर गई.

गांव के लोगों का कहना है कि विद्युत वितरण कार्यालय द्वारा समय-समय पर नोटिस देने के बावजूद काम नहीं करने के कारण यह दुखद घटना घटी है. किसान गजानन गावंडे ने मांग की है कि उसे मुआवजा दिया जाए. 

देखें वीडियो: