logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: लाडखेड फाटा के पास फिर सड़क हादसा, तीन चार बार पल्टी कार, व्यापारी की मौत


यवतमाल: दारव्हा-यवतमाल मार्ग पर लाडखेड फाटा के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पलटने से एक व्यापारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज अरब, दारव्हा निवासी शिवकुमार बाजोरिया (56) के रूप में हुई है।

मृतक का यवतमाल के टांगा चौक पर सखी सहेली नाम से जनरल स्टोर है। वह प्रतिदिन बोरी से यवतमाल आना जाना करते थे। सोमवार सुबह भी वे यवतमाल जाने के लिए अपनी कार से निकले। बोरी से कुछ दूरी पर लाडखेड फाटा के पास अचानक अज्ञात वाहन के सामने आ जाने से उन्होंने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते गाड़ी तीन-चार पलटियां खाकर सड़क के किनारे जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत यवतमाल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दो दिन पहले लाडखेड फाटा के पास ट्रेवल्स की चपेट में आने से लाडखेड के एक बाइक सवार की मौत की घटना हुई थी।