logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कारेगांव फाटा में साढ़े चार लाख की नकदी जब्त, एसएसटी टीम की कार्रवाई


यवतमाल: विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पुलिस टीम ने साढ़े चार लाख नकदी जब्त की है. यह कार्रवाई शनिवार को तहसील के वडकी पुलिस स्टेशन सीमा में कारेगांव फाटा पर एसएसटी प्वाइंट पर की गई. 

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. एक तरफ उम्मीदवारों और प्रचार की सूचियां हैं. वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. चुनाव आयोग और पुलिस की टीमें जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही हैं. चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

यवतमाल जिले में दो अंतर-राज्य चेकपोस्ट, 21 भरारी टीमें, 21 निश्चित सर्वेक्षण टीमें संचालित की गई हैं. इसी बीच वाहन जांच के दौरान स्थिर सर्वेक्षण टीम को चार पहिया वाहन में 4 लाख 42 हजार 100 रुपये नकद मिले.

पुलिस ने नकदी के संबंध में वाहन में सतरंजीपारा नागपुर के अब्दुल मतीन अकबानी काछी (62) को हिरासत में लिया है. जब्त की गई नकदी को आगे की कार्रवाई के लिए रालेगांव तहसील कार्यालय भेज दिया गया है.