logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

संजय राठोड फिर उद्धव गुट की ओर! कार्यालय में लगी बालासाहेब ठाकरे सहित उद्धव और आदित्य की तस्वीर


यवतमाल: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में सब सही नहीं चल रहा है। विधायकों और नेताओं के नाराजगी की खबरे लगातार सामने आ रही है। इसी बीच संजय राठोड की एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, क्या राठोड दोबारा उद्धव गुट में शामिल होंगे?
दरअसल, राठोड के कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है, जहां बालासाहेब ठाकरे के साथ उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की तस्वीर लगी हुई दिखाई दी। 

एकनाथ शिंदे की अगुवाई में उद्धव ठाकरे सरकार से इस्तीफा देकर बगावत करने वाले मंत्रियो में संजय राठोड प्रमुख तौर पर शामिल रहे। शिंदे के साथ मुंबई से सूरत पहुंचने वाले विधायकों में भी राठोड शामिल रहे। राठोड शिंदे गुट के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। शिंदे-फडणवीस की अगुवाई में जब सरकार का गठन हुआ था राठोड उन विधायकों में शामिल रहे जिसे मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। 

बगावत के बाद उद्धव ने विदर्भ से सबसे पहली सभा राठोड के विधानसभा क्षेत्र में की थी। उस दौरान उन्होंने राठोड पर जमकर हमला बोला था। इसी दौरान उन्होंने नागरिकों से राठोड को सबक सीखने की मांग की थी। हालांकि, इसके बावजूद मंत्री राठोड द्वारा कभी भी उद्धव या आदित्य ठाकरे के खिलाफ कोई ऐसी बयानबाजी नहीं की। वहीं अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, क्या राठोड दोबारा उद्धव गुट में शामिल होंगे?