logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: उमरखेड़ में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौके पर मौत, अन्य छात्र घायल


यवतमाल: उमरखेड में एक स्कूल में बस के दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें एक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. तेरह वर्षीय छात्रा की मृत्यु के साथ ही इस हादसे में कई अन्य छात्र भी घायल हुए हैं. 

उमरखेड़ स्थित स्टूडेंट वेलफेयर इंग्लिश मीडियम स्कूल की एक बस छात्रों को लेकर मुलावा से रवाना हो हुई थी. पलशी फाटा में स्कूल बस का स्टीयरिंग रॉड टूट गया और बस पलट गयी. 

इस दुर्घटना में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा महिमा अप्पाराव सरकटे (13) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य छात्र घायल हो गए. घायल छात्रों को उमरखेड के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की आगे की जांच उमरखेड पुलिस कर रही है.