logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी


यवतमाल: महागांव से तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर एक सड़क दुर्घटना हुई है. इस हादसे में लोहे के रोड से लदा एक ट्रक डिवाइडर की जगह बीच में रखी मिट्टी के ढेर में घुस गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.   

इस मार्ग का काम बहुत धीमी गति से चलने के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है. जब हाईवे का काम चल रहा हो तो साइड रोड को हटाकर डायरेक्शन बोर्ड लगाना जरूरी होता है। लेकिन संबंधित ठेकेदारों द्वारा वाहन स्वामियों को किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराये जाने से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है. 

महगांव और मुदाना के बीच आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस बीच वाहन चालकों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। जनता की मांग है कि संबंधित ठेकेदार इस गंभीर मामले पर तुरंत ध्यान दें और सड़क के काम में तेजी लायें।