logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

चंद्रपुर में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत


यवतमाल :यवतमाल जिले की वणी तहसील में इन दिनों बाघ की भारी दहशत व्याप्त है। कोलार पिंपरी गांव में एक नरभक्षी बाघ ने एक चरवाहे का शिकार किया है. इस घटना से आस पास के ग्रामीण काफी डरे सहमे है। वणी तहसील में जंगल से सटे इलाके में पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण हिंसक वन्य प्राणी के दहशत में जी रहे है। गांव के आस-पास अक्सर वन्य प्राणी नजर आ रहे है।  खेती का सीजन होने जहाँ एक ओर किसानों को अपने खेत में जाना मज़बूरी है तो दूसरी ओर  इन वन्य प्राणियों की वजह से उन्हें अपने खेत में काम करने में भी डर लग रहा है। इस बीच कोलार पिंपरी गांव के 58 वर्षीय रामदास पिदुरकर नामक की बाघ के हमले में मौत होने से ग्रामीण और भी दहशत में चले गए है.

रामदास अपने मवेशियों को चराने के लिए लेकर जंगल के पास गया था.तभी घात लगाकर बैठे बाघ ने उसपर हमला कर उसे मार डाला। रातभर घर नहीं आने पर सोमवार सुबह उसकी तलाश की गई तो रामदास का शव क्षत- विक्षत अवस्था में शव खेत के पास मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी.