logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तेज रफ्तार क्रूजर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर; एक की मौत, एक की हालत गंभीर


यवतमाल: जिले में एक तेज रफ्तार क्रूजर और बाइक में हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। ये हादसा यवतमाल जिले के पांढरकावड़ा केलापुर से पहापल मार्ग  पर हुआ.

तेज रफ़्तार और वाहन चलाते समय लापरवाही की वजह से अक्सर सड़क हादसे होते रहते है पांढरकवड़ा केलापुर से पहापल रोड पर भी एक तेज रफ्तार क्रूजर ने सामने से आ रही दुपहिया  को टक्कर मार दी.

ये हादसा इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार एक युवक  की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक गजु कोंडकर नायगांव वाणी का रहने वाला था। मृतक गज्जू अपने दोस्त शुभम के साथ पहापल जा रहे थे।  इसी दौरान उनकी बाइक को क्रूजर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्रूजर चालक वाहन लेकर वहां से भाग गया।  

हालांकि बाद में स्थानीय नागरिकों ने घायल शुभम को उपचार के लिए पांढरकवड़ा के उपजिला अस्पताल  में भर्ती कराया. लेकिन उसकी हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने उसे यवतमाल रेफर कर दिया. इस मामले में पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है.