logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पैनगंगा नदी के पास जबरन एसटी बस को रोक, पेट्रोल डालकर लगाई आग


यवतमाल: उमरखेड़ तहसील में मार्लेगांव में पेंगांगा नदी के पास कुछ अज्ञात लोगों ने नांदेड़ से नागपुर जा रही एक एसटी बस में सवार यात्रियों को उतार बस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया.  

शुक्रवार को रात 11:30 बजे के करीब पेंगांगा नदी के पास गुजर रही नांदेड़ से नागपुर जा रही एक एसटी बस को मुँह पर कपडा बांधे सात-आठ अज्ञात लोगों ने डंडे दिखाकर बस को रोका और बस में सवार यात्रियों को बस से उतार कर बस पर पेट्रोल छिड़क कर बस को जला दिया. इस बस में 73 यात्री सवार थे. 

दो दिन पहले मराठा प्रदर्शनकारियों ने मराठा आरक्षण नहीं मिलने पर नागपुर तुलजापुर हाईवे बंद करने की मांग की थी. उमरखेड़ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जाँच कर रही है.