logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: उमरखेड के मुलावा में अहिल्या देवी होलकर जयंती रैली पर पथराव, करीब 20 लोग घायल


यवतमाल: यवतमाल जिले की उमरखेड तहसील के मुलावा में अहिल्या देवी होलकर जयंती के अवसर पर निकाली गई रैली पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए. 

मुलावा के मुख्य चौक स्थित जमजम किराणा दुकान के पास रैली में शामिल लोगों पर अज्ञात लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया. इस पथराव में करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए हैं और जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. 

गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उमरखेड के उत्तरवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि कुछ घायलों का मुलावा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. फिलहाल मुलावा में माहौल तनावपूर्ण है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.