logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तांबा में वर्धा नदी पर बना पुल ढहा, वर्धा और यवतमाल का संपर्क टूटा


यवतमाल: बभुलगांव तहसील के तांबा गांव में करोड़ों रुपये खर्च कर वर्धा और यवतमाल जिलों को जोड़ने वाला का हिस्सा भारी बारिश से ध्वस्त हो गया है, जिससे दोनों जिलों का संपर्क टूट गया है. वर्धा नदी पर बने इस पुल से दोनों जिलों के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा थी. हालांकि, इस पुल के बगल की सड़क और पुल का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे नागरिकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. नागरिक इस पुल की तुरंत मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं. इस पूल के टूट जाने से दोनों जिलों के नागरिक आक्रोशित हैं. 

वर्धा के साथ-साथ यवतमाल जिला भी दो साल से भारी बारिश की मार झेल रहा है. वर्धा जिले में वर्धा नदी पर बने ऊपरी वर्धा और निचले वर्धा बांधों के गेट खोलने के बाद पानी नदी तल में छोड़ा गया. इससे तांबा स्थित पुल के पास की सड़क और पुल का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. अब यातायात बंद कर दिया गया है. 

इस पुल के लिए दोनों जिलों के सरपंचों के साथ-साथ नागरिकों ने भी लोक निर्माण विभाग की चौखट पर कई बार दस्तक दी। लेकिन, उन्हें निराशा हाथ लगी। पुल बंद होने से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है. साथ ही खेती करने के लिए भी रास्ता बंद हो गया है.

सावंगी और सेवाग्राम के अस्पताल स्वास्थ्य की दृष्टि से यवतमाल जिले के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं. जर्जर सड़क के कारण रात के समय इस पुल पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. नागरिकों में चिंता है कि जिनकी खेती नदी के उस पार है, वे खेती कैसे करें? उनकी खेती चौपट होने के कगार पर है.

तांबा के सरपंच हर्ष प्रमोद कटारकर ने स्थानीय विधायकों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है. नागरिकों की शिकायत है कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया.