logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शहर में जगह-जगह लगा कूड़े का पहाड़,इलाके में संक्रामक बीमारियों ने पसारे पैर


यवतमाल: शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। बारिश के मौसम में इस कचरे पर मच्छर पनप रहे है। जिससे स्थानीय नागरिकों को डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर जैसी गंभीर बीमारियां फ़ैल रही है। जिसके चलते नागरिकों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव हो रहा है। नागरिकों ने नगर परिषद से इस संबंध में कई बार शिकायत भी की हालांकि प्रशासन का इस समस्या पर ध्यान नहीं है।

नागरिकों के नगर परिषद पर इल्जाम है कि नगर परिषद् के कर्मचारी नियमित रूप आ कर सफाई कार्य नहीं करते जिससे यहाँ और कचरा बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से इन क्षेत्रों में कचरों के बारे में लगातार चर्चा हो रही है, लेकिन नगर परिषद की इस ओर अनदेखी से नागरिकों में प्रशासन को लेकर नारजगी है।

नागरिकों की मांग है कि शहर में लगे इन कूड़े के ढेर को तुरंत साफ करना चाहिए। साथ ही परिसर में कचरा फ़ैलाने वालो पर सख्त कार्रवाई की जनि चाहिए।