logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज, अधीक्षक की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप


यवतमाल: अवैध रेत परिवहन करने वालों से वसूली करने वाले दो और नशे में धुत होकर कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. पवन बंसोड़ की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस बल में हड़कंप मच गया है।निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम प्रसाद जोगलेकर, मुकुटबन थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक प्रभाकर कांबले और संदीप कुंभारे हैं। 

जोगलेकर ने शराब के नशे में कलेक्टर कार्यालय में उत्पात मचाया। वहीं, मुकुटबन पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उप-निरीक्षक रेत तस्करों से अवैध वसूली कर, तस्करी को खुली छूट दे रहा था।

पुलिस अधीक्षक के पास इस बात की शिकायत आई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक ने तीनों को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ पवन बंसोड़ की कार्रवाई से पुलिस बल में हड़कंप मच गया है।

देखें वीडियो: