logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कृष्णापुर में गाय पर बाघ का हमला, गाय की मौत, दहशत में किसान


यवतमाल: धानकी के नजदीक मौजा कृष्णापुर में बाघ ने एक गाय पर हमला कर उसे मार डाला। इससे क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। यह घटना 2 अक्टूबर 2023 को कृष्णापुर के किसान रंगराव मिटकरे के खेत में घटी। 

रंगराव मिटकरे हमेशा की तरह अपने खेत में दैनिक कार्य समाप्त कर घर आए और गाय को उसके दैनिक स्थान पर गौशाला में बांध दिया और फिर उसे देखने गए। सुबह उनकी नजर गाय पर पड़ी तो वह मृत मिली। 

इस घटना से उक्त किसान को काफी क्षति हुई है तथा लगातार पशुओं के हमले से किसान वर्ग पूरी तरह से डरा हुआ है, इसके अलावा गाय व अन्य घरेलू पशुओं के लगातार हमले से किसान की संपत्ति भी बर्बाद हो गई है। कृष्णापुर फार्म के खेतिहर मजदूरों और किसानों का बुरा हाल है।

दिलचस्प बात यह है कि रंगराव मिटकरे का खेत जंगल के किनारे पर भी नहीं है।