logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

कल प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी यवतमाल में करेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा का अनावरण, विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन


यवतमाल: कल बुधवार 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यवतमाल के दौरे पर रहेंगे। वे यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह स्मारक नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से 300 मीटर दूर दो एकड़ क्षेत्र में स्थित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यवतमाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उस समय वह 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री मराठवाड़ा और विदर्भ में कई सिंचाई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरे के दौरान वह राज्य में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री राज्य में सड़क क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।