logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रैवल्स ने मारी खड़े टिप्पर को टक्कर, बस में सवार थे 49 यात्री, 35 हुए घायल, कोई जनहानि नहीं


यवतमाल: यवतमाल जिले के वणी मारेगांव स्टेट हाईवे पर खड़े टिपर को एक ट्रैवल्स ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 35 यात्री घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार की रात 9:30 बजे गौरला फाटा के पास हुआ। 

गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वणी मारेगांव राज्य महामार्ग पर गौराला रोड के किनारे खड़े एक टिप्पर वाहन को अकोला से चंद्रपुर जा रही एक ट्रेवल्स बस ने जोरदार टक्कर मार दी. बस में कुल 49 यात्री सवार थे, जिनमें से 35 घायल हो गए। घायलों को मारेगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह हमसफ़र ट्रेवल्स बस महाकाली के दर्शन के लिए भक्तों को लेकर अकोला से चंद्रपुर जा रही। सौभाग्य रहा कि इस भीषण दुर्घटन में कोई जनहानि नहीं हुई।