logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बंजरता और कर्ज से परेशान होकर राणी अमरावती के युवा किसान ने की आत्महत्या


यवतमाल: बाभुलगांव तहसील के राणी अमरावती में एक युवा किसान ने खेत में बिजली के टावर से लटक कर आत्महत्या कर ली. यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई.

राणी अमरावती निवासी 33 वर्षीय पंकज सुभाष जयसिंगपुरे ने अपने ही खेत में लगे बिजली के टावर में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस युवक ने लगातार जमीन की बंजरता और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है.

मृतक पंकज जयसिंगपुरे के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और बेटा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बाभुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बाभुलगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिया. बाभुलगांव पुलिस आगे की जांच कर रही है. 

देखें वीडियो: