logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

शॉर्ट सर्किट से चलते ट्रक में लगी आग, वाहन पूरी तरह जलकर खाक


यवतमाल: उत्तर प्रदेश के लालगंज से नागपुर करंजी होते हुए मद्रास चेन्नई जाते समय पांढरकवड़ा के करंजी में एक ढाबे के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे ट्रक पूरी तरह जल गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक शकील ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस सहायता केंद्र के पुलिस निरीक्षक नितिन कोयलावार मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया और दमकल की गाड़ी बुलाई गई।

दमकल विभाग के आने तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। दमकल की गाड़ी से आग बुझाई गई। इस घटना के कारण करीब एक से डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। आग बुझने के बाद यातायात बहाल किया गया।