logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चारगांव शिरपुर रोड पर ट्रक ने मालवाहक वाहन को मारी टक्कर, भीषण हादसे एक गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: वणी तहसील के चारगांव शिरपुर मार्ग पर एक शराब की दुकान के पास एक मालवाहक वाहन और ट्रक की भिड़ंत हुई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम मंदर निवासी विनोद मोहाड़े है।

विनोद अपने मालवाहक वाहन से घर-घर जाकर घरेलू सामान बेचने का कारोबार करता है। घटना वाले दिन वह सुबह कारोबार के सिलसिले में गया था। लौटते समय उनके वाहन को शिरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मालवाहक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में मौजूद सामान अस्त-व्यस्त हो गया। इस घटना में मालवाहक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।