logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पांच साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, भागने में बस को भी मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने किया वाहन जलाने का प्रयास


यवतमाल: यहां घर के सामने से गुजर रहे हाईवे पर खेलते समय पांच साल की बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर सुकली में हुई।

हादसे के बाद यह ट्रक सामने आ रही बस को रौंदता हुआ उमरखेड़ की ओर चला गया। कुछ युवकों ने ट्रक चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा भी। गुस्साए नागरिकों ने ट्रक को जलाने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने समय रहते ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

मृत बच्ची की पहचान ताशकीन फातिमा शेख मजीद (5) के रूप में की गई है। ट्रक ड्राइवर का नाम मध्य प्रदेश निवासी सुनील कुमार भोले पटेल (34) है।

ताश्किन के घर के ठीक सामने से हाईवे गुजरता है और वहां फ्लाईओवर का काम बाकी है। गुरुवार की दोपहर ताश्किन अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी महगाव से उमरखेड़ आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।

उसी समय सामने से एक बस भी थी। गनीमत यह रही कि बस को कोई टक्कर नहीं लगने से यात्री बच गए। इसी समय सुकली के कुछ युवकों ने ट्रक का पीछा कर उमरखेड़ शहर के अंबेडकर चौक पर पकड़ लिया और फिर ड्राइवर की पिटाई कर दी।

वहां आये जमादार संदीप ठाकुर व गिरुप्पा मुसले ट्रक चालक को थाने ले गए। तब तक आक्रोशित युवक ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल पर ले गये और उसे जलाने का प्रयास करने लगे।

हालांकि, पुलिस ने पीछा कर सुकली के पास ट्रक को जब्त कर लिया। इस प्रकार, आगे होने वाली एक और बड़ी विपत्ति टल गई।