logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रक ने दो पैदल चल रहे दो लोगों को कुचला, एक की मौत एक गंभीर


यवतमाल: जिले के पुसद में हिंगोली मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पैदल  लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज नागरिकों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे यातायात भी बाधित रहा, बाद में प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया।

यवतमाल जिले के पुसद तहसील के शेंबाळपिंपरी में पुसद हिंगोली मार्ग पर स्थानीय   राजरत्न पाईकराव और उसका दोस्त माणिक कांबळे टहल रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजरत्न और माणिक दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने  राजरत्न को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त का इलाज चल रहा है। 

इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों का गुस्सा भड़क गया और अगले दिन राजरत्न के शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अचानक सड़क जाम होने से वाहनों की कतार लग गयी तो बाजार का दिन होने के कारण प्रशासन के लिए बड़ी दुविधा हो गयी।  

नागरिकों ने हादसे रोकने के लिए  इस मार्ग  पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा के  डिवाइडर और ब्रेकर बनाने की मांग की। बाद में प्रशासन ने नागरिकों की मांग को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद आंदोलन वापस ले लिया गया। 

देखें वीडियो: