logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पैनगंगा नदी में डूबने से एक ही घर की दो बच्चियों और एक महिला की गई जान, अवैध रेत उत्खनन का नतीजा


यवतमाल: आर्णी में दो बच्चियों और एक महिला की पैनगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से आर्णी तहसील के कवठा बाजार में काफी सनसनी फैल गई है.

मृतकों के नाम प्रत्यक्षा प्रवीण चौधरी (35), अक्षरा नीलेश चौधरी (12) और आराध्या नीलेश चौधरी (11) हैं। मृतक प्रतीक्षा अक्षरा और आराध्या की चची थी. प्रतीक्षा दोपहर में पूजा के सामान का विसर्जन करने के लिए कवठा बाजार गांव के पास पैनगंगा नदी पर गई थी। उनके साथ उनके भतीजियां अक्षरा और आराध्या भी थीं.

पूजा सामग्री का विसर्जन कर करने के दौरान छोटी लड़की का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। उसे बचाने दौड़ी दूसरी लड़की भी पानी में डूबने लगी। इसके बाद चाची प्रतीक्षा भी बच्चियों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी, लेकिन वह भी डूब गई।

घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, वे नदी की ओर दौड़े, लेकिन तब तक तीनों की मृत्यु हो चुकी थी। इस चिंताजनक घटना से कवठा बाजार इलाके में शोक की लहर है.

इस घटना का कारण नदी तल से असंख्य रेत उत्खनन बताया जा रहा है. रेत खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में जमा पानी की अप्रत्याशितता के कारण तीन लोगों की जान चली गई है। इस घटना से ग्रामीण काफी गुस्से में हैं. 

ग्रामीणों ने नदी का रास्ता बंद कर दिया है. प्रशासन घटनास्थल पर नहीं जा रहा है और रेत माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. परिजन और ग्रामीणों ने यह रुख अख्तियार कर लिया है कि वे तब तक शव नहीं लेंगे जबतक रेत उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न हो.