logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वंचित बहुजन अघाड़ी गैस सिलेंडर चिन्ह के साथ लड़ेगी चुनाव


यवतमाल: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक पार्टियों ने जोर-शोर से शुरू कर दी है. भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय की ओर से 14 अगस्त को एक पत्र जारी किया गया था. इस पत्र में घोषणा की गई है कि विधानसभा चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 'गैस सिलेंडर' चुनाव चिन्ह दिया गया है.

25 जुलाई से 7 अगस्त तक वंचित बहुजन अघाड़ी ने आरक्षण रक्षा यात्रा के माध्यम से पूरे राज्य का दौरा किया. देखा जा रहा है कि वंचित बहुजन अघाड़ी ने विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तैयारी की है. वंचित बहुजन अघाड़ी के लिए यह बहुत अच्छा मौका माना जा रहा है. 

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर वंचित बहुजन अघाड़ी ने 'गैस सिलेंडर' चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था. विधानसभा चुनाव में कुछ जगहों पर कपबसी और कुछ स्थानों पर, गैस सिलेंडर जैसे विभिन्न प्रतीकों पर चुनाव लड़े गए थे.