logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाघ के हमले में 25 वर्षीय युवक की मौत 


वणी: जिले के वणी तहसील के भुरकी में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अभय मोहन देउलकर (25, भुरकी, वणी) निवासी के रूप में की गई है। युवक अपने जानवरों को खेत में चराने गया था। यह घटना शाम पांच बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, अभय अपने खेत में जानवरों को चरा रहा था तभी एक झाड़ी में बैठे धारीदार बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बाघ ने उस पर झपट कर उसे मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने जहां वन विभाग से तुरंत आदमखोर बाघ को कैद करने का करने की मांग की। इसी के साथ मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने करने की मांग भी की।