logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रालेगांव तहसील के वाऱ्हा में केनाडी नाले में आई बाढ़ से 300 हेक्टेयर फसल जलमग्न, गांव का संपर्क टूटा


यवतमाल:  जिले के रालेगांव तहसील के वाऱ्हा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते केनाडी नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 300 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की फसलें पानी में डूब गईं। इस आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जबकि वाऱ्हा से रालेगांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है।

पिछले तीन दिनों से रालेगांव और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण वर्धा नदी और उसके सहायक नाले-नदियां उफान पर आ गई हैं। वाऱ्हा से मेंगापूर रोड के पास बहने वाला केनाडी नाला भी जलस्तर बढ़ने से ओवरफ्लो हो गया। ग्रामीणों के अनुसार यह नाला बेहद संकरा है और हर साल बाढ़ की स्थिति बनाता है, जिससे सैकड़ों हेक्टेयर फसलें तबाह होती हैं।

इस वर्ष बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। खेतों में पानी की तेज धार बहने से फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और मिट्टी का भारी कटाव भी हुआ है। गांव के सरपंच और रालेगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जानरावभाऊ गिरी ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह 7 बजे तक नाले का पानी खेतों और मुख्य सड़कों पर फैल चुका था, जिससे गांव में पूरी तरह आवागमन रुक गया है।