logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: टीपेश्वर अभयारण्य में एक बाघिन के गले में फंसा तार का फंदा, पर्यटकों ने दी वन विभाग को जानकारी, काम पर लगी विशेष टीम


यवतमाल: राज्य के साथ-साथ देशभर के वन्यजीव प्रेमियों को आकर्षित करने वाला टिपेश्वर अभयारण्य इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति' के कारण सुर्खियों में है। महानायक अमिताभ बच्चन ने शो में टीपेश्वर से जुड़ा एक सवाल पूछा। इससे टीपेश्वर को फिर से विशेष पहचान मिली। 

दूसरी ओर यहाँ एक बाघिन के गले में तार फंसा हुआ देखा गया है। बाघिन के गले में फंसे फंदे से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या कहीं वन्यजीव प्रेमियों के साथ शिकारी भी तो अभयारण्य की ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं?

कुछ पर्यटक अभयारण्य का भ्रमण कर रहे थे, तो उन्होंने सुन्ना गेट क्षेत्र में बाघिन के गले में तार फंसा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी और तस्वीरें वन विभाग को दी। वन अधिकारियों ने तुरंत इसे गंभीरता से लिया और युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। बाघिन के गले में फंसे तार को निकालने के लिए एक स्थानीय पशुपालन अधिकारी अमरावती की एक विशेष बचाव टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।