logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नंदीग्राम एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत, घटना का कारण स्पष्ट नहीं


यवतमाल: मुंबई बल्लारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस के नीचे आने से एक युवक मौत हो गई। यह घटना चिखलगांव और वंजारी रेलवे फाटक के बीच हुई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब नंदीग्राम एक्सप्रेस मुंबई से वणी रेलवे स्टेशन आ रही थी।

मृतक युवक का नाम शिव बालक पटेल उम्र 26 वर्ष है। वह मध्य प्रदेश का निवासी था और वणी शहर के एक बार में वेटर का काम करता था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या की है या ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। जैसे ही लोको पायलट को पता चला कि युवक ट्रेन के नीचे आ गया है, उसने पैसेंजर ट्रेन रोक दी। इस घटना के कारण नंदीग्राम एक्सप्रेस काफी देर तक घटनास्थल पर रुकी रही।

बाद में यह सूचना वणी स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। रेलवे पुलिस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की आगे जांच कर रही है।