logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पहली ही बारिश में अडाण नदी में आई बाढ़, डूबा पुल


यवतमाल: जिले में मानसून ने रफ़्तार पकड़ ली है, जिले के अधिकांश इलाके में अच्छी बारिश हुई है। मानसून की पहली ही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। यवतमाळ से दारव्हा जाने वाले मार्ग पर बोरीअरब में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। यहां अडाण नदी के ऊपर नए पुल का निर्माणकार्य चल रहा है। 

जिससे अभी भी पुराने पुल से ही वाहनों की आवाजाही शुरू है। लेकिन पुराने पुल की ऊंचाई कम होने से बरसात के मौसम  में जैसे ही नदी का जलस्तर बढ़ता तो पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इस बार टी मानसून की शुरुआत में ही ये समस्या होने से स्थानीय नागरिक पुल का निर्माण कर रही ठेका कंपनी के खिलाफ ही नाराजगी जता रहे है।