logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वडगाव उपकेंद्र के सहायक अभियंता पर मनमानी के आरोप, खुले डीबी बॉक्स और गलत खंभों से बढ़ा हादसों का खतरा


यवतमाल: शहर के वडगाव उपकेंद्र में नागरिकों द्वारा कई गंभीर शिकायतें की जा रही हैं। आरोप है कि यहां के अधिकारी और कर्मचारी नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें टालमटोल उत्तर दे रहे हैं, जिससे नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा है।

मानसून के आगमन से पहले वीज वितरण कार्यालय को कई अहम कार्य जैसे पेड़ों की छंटाई और खुले बिजली के तारों की मरम्मत करनी थी, लेकिन वडगाव उपकेंद्र की निष्क्रियता के कारण यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। नागरिकों का आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर इन समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

वडगाव उपकेंद्र में कई अन्य समस्याएं भी सामने आई हैं। नागरिकों ने यह शिकायत की है कि उनके घरों से बिजली के केबल काट दिए गए हैं और गलत तरीके से बिजली के खंभे उनके घरों के ठीक सामने लगाए गए हैं, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानी हो रही है।इसके बावजूद, वडगाव उपकेंद्र के सहायक अभियंता नंदलवार इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि उच्च अधिकारी उपकेंद्र के कर्मचारियों के पक्ष में दिख रहे हैं, जबकि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।