logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बोलेरो पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: यवतमाल-घाटंजी मार्ग पर सावरगड के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लोणी घाटाना निवासी विशाल दशरथ घोटेकर (28) के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति हनुमान महादेव चाफोडे (29) और एक महिला का इलाज यवतमाल के सरकारी अस्पताल में जारी है।

बोलेरो पिकअप यवतमाल की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी, जबकि मृतक और घायल व्यक्ति सावरगड की ओर से यवतमाल आ रहे थे। जब वे सावरगड स्थित दरगाह के पास पहुंचे, तब बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल महिला और हनुमान को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही यवतमाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के ठाणेदार कावरे, रंजीत जाधव, संकेत बोबचे और नीरज पातुरकर ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।