logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दिग्रस में युवक की निर्मम हत्या, कुंए में मिला शव,घटना के बाद परिसर में सनसनी


यवतमाल:  जिले के दिग्रस तहसील स्थित धानोरा बुद्रुक गांव में एक बड़े कुएं में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटनास्थल पर पहुंचे उपविभागीय पुलिस अधिकारी चिलुमूला रजनीकांत और पुलिस निरीक्षक सेवानंद वानखड़े ने शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान देउरवाड़ा निवासी मुफीद शेख के रूप में हुई है।शव पर धारदार हथियार के गहरे घाव मिले, खासतौर पर गले, सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून के धब्बे भी मिले, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। शव को दोरी से बांधकर कुंए में फेंका गया, ताकि कोई शक न करे।

फिलहाल हत्या के पीछे का कारण और आरोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।