logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार


यवतमाल: जिले के पिंपलगांव स्थित तिरुपति नगर में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रमोद पंढरीनाथ पेंडोर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई कविश्वर पंढरी पेंडोर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी कारणवश काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब प्रमोद पिंपलगांव इलाके में बालाजी मंगल खरार के पास खड़ा था, तभी कविश्वर वहां पहुंचा। पारिवारिक कारणों से उनके बीच फिर से कहासुनी हो गई।गुस्से में आकर कविश्वर ने लोहे की रॉड से प्रमोद के सिर पर ताबड़तोड़ आठ से दस वार किए। गंभीर रूप से घायल प्रमोद खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही यवतमाल शहर पुलिस थाने के अधिकारी, स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस टीम और उपविभागीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए वसंतराव नाइक सरकारी अस्पताल भेज दिया है।इस संबंध में मृतक प्रमोद की पत्नी सपना पेंडोर ने शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कविश्वर पंढरी पेंडोर को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।