logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वर्धा नदी पर बने नवीनतम पुल में दरारें, दुघटना को दे रहा दावत


यवतमाल: वर्धा नदी पर पटाला के पास एक पुराना यातायात पुल ध्वस्त हो गया है। वहीं नवनिर्मित पुल में दरारे पड़ गई हैं। पुल में दरार के कारण यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग पर भारी यातायात रहता है, जर्जर पुल के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है।

प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, नहीं दिख रही निर्माण की गुणवत्ता देखने में आया है कि वर्धा नदी पर जो पुल एक साल पहले ही बना था, उसमें दरारें आ गयी हैं और कुछ हिस्से ढह गये हैं। प्रभावित हिस्से पर पट्टी लगा दी गई है।

वर्धा नदी पर पाटला में बने पुल से बड़ी मात्रा में यातायात होता है। यह पुल यवतमाल और चंद्रपुर जिले को जोड़ता है। इस मार्ग पर राज्य सड़क परिवहन विभाग की सैकड़ों बसें नागपुर, चंद्रपुर, नागपुर, गढ़चिरौली की ओर चलती हैं। जबकि भारी वाहनों द्वारा खनिज एवं उपखनिज का परिवहन हजारों वाहनों के माध्यम से किया जाता है।

बारिश के मौसम में कोंकण में सविनी नदी पर बने पुल के अचानक ढह जाने और पूरी बस बह जाने की घटना अभी भी भुलाई नहीं जा सकी है। इन ताजा पुलों का भी यही हाल है और प्रशासन को तुरंत उस रास्ते को बंद कर देना चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

प्रशासन ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए हैं। लेकिन कुछ महीने पहले ही यातायात के लिए खोले गए पुल में काफी दरारें आ गई हैं, इसलिए निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जरूरत है। इस पुल का वरिष्ठ स्तर पर मूल्यांकन जरूरी है।