logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल जिला शिक्षक भर्ती से वंचित, बिंदु सूची अद्यतन न होने का परिणाम, तत्काल शिक्षक भर्ती में शामिल किए जाने की मांग


यवतमाल: पवित्र पोर्टल के माध्यम से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने चलते यवतमाल जिले के शिक्षकों में काफी नाराजगी है। यवतमाल जिला निजी शिक्षण मंडल ने स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री से भेंट कर इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है।  

एसीबीसी आरक्षण की मंजूरी के बाद, यवतमाल जिले और राज्य के छह जिलों के लिए बिंदु नामावली रोल सत्यापन के लिए एक अलग सरकारी निर्णय की आवश्यकता पड़ रही है। इसके चलते इन छह जिलों में बिंदु सूची अपडेट नहीं की गई है। इसके कारण यवतमाल जिले को हाल ही में लॉन्च किए गए पवित्र पोर्टल के माध्यम से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

यवतमाल जिले में हजारों शिक्षकों के पद खाली हैं और हजारों बेरोजगार सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। यवतमाल जिले को इस प्रक्रिया से बाहर किये जाने से आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

इसी के चलते यवतमाल जिला निजी शिक्षक मंडल ने हाल ही में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री पंकज भोयर से मुलाकात कर छह आदिवासी बहुल जिलों - चंद्रपुर, गढ़चिरोली, धुले, नंदुरबार, पालघर को यवतमाल के साथ राज्य में शामिल करने की मांग की है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री पंकज भोयर ने शिक्षा मंडल के प्रतिनिधिमंडल से इस स्थिति का तत्काल समाधान निकालने का वादा किया है।