logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जिला योजना समिति की बैठक, पालकमंत्री संजय राठोड ने अधिकारियों को दिए विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूरा करने के निर्देश


यवतमाल: जिला योजना समिति की बैठक में पालकमंत्री संजय राठोड ने जिला योजना के तहत विकास कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने कहा, कि किसी भी विभाग के अंतर्गत मंजूर निधि शेष नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी कारणवश निधि खर्च नहीं हो पा रही है, तो संबंधित विभाग को पहले ही इसकी सूचना देनी चाहिए। बची हुई राशि को अन्य विभागों में वितरित किया जा सकता है।

पालकमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में कुछ ही महीने शेष होने के कारण विभागों को प्रस्ताव, स्वीकृति और निधि खर्च करने की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करना होगा। इसके अलावा, उन्होंने लोक प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय नागरिकों की मांग के आधार पर सुझाए गए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी की।

इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 659 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। इसमें सामान्य जिला वार्षिक योजना के लिए 438 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 84 करोड़ रुपये और आदिवासी उपयोजना के लिए 137 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, डोंगरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 6.82 करोड़ रुपये और अगले वर्ष 7.72 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी गई है। यह बजट राज्य सरकार द्वारा निर्धारित व्यय के अनुसार तैयार किया गया है, और राज्य स्तर से इसके विस्तार की योजना है।पालकमंत्री संजय राठोड ने इस साल जिला परिषद में किसी भी प्रकार के बचत निधि को रोकने की बात कही और अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।