logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जिले में फिर शुरू हुई आत्महत्या, दो किसानों ने खाया जहर; एक की मौत


यवतमाल: बीते महीने जिले में जोरदार बारिश हुई थी। जिसके कारण जिले के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। आई बाढ़ के कारण हजारो हेक्टर फसल पानी में बह गई थी। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। वहीं नुकसान से राहत नहीं मिलते देख दो किसानों ने त्रस्त होकर जहर खा लिया। जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे का इलाज अस्पताल में जारी है। फ़िलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

पहली घटना गदगी बोरी गांव में हुई। जहां किसान महादेव भाऊराव बेंडे (48) ने रविवार रात जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बेंडे का वर्धा नदी के किनारे एक खेत है। बारिश से नदी में बाढ़ आ गई और खेत में बोई फसल पाई में बह गई। किसान ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन फसल बर्बाद हो जाने के कारण वह काफी परेशान था। परिजनों ने बताया कि इसी चिंता में उन्होंने जहर खा लिया। उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी और एक बेटा और एक बेटी हैं।

दूसरी घटना शुक्रवार को तहसील के म्हैस दोडका गांव में हुई जहां एक 22 वर्षीय किसान ने जहर खा लिया। किसान का नाम शुभम भाऊराव हेपत (22) है।  मामले की जानकारी जैसे ही बगल के खेत के किसान को हुई तो उसे मारेगांव के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए वाणी में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है।