logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पालतू जानवर बेचने को मजबूर किसान, पुलिस पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप


यवतमाल: फसलों में होते नुकसान को देखते हुए जिले के किसानों ने अपने पालतू जानवरों को बचाना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि, जीवन निर्वाह निर्वाह करने के लिए जानकारों की बिक्री कर रहे हैं। इसी दौरान किसानों ने पुलिस पर बिना पैसे लिए वाहनों को नहीं छोड़ने का आरोप भी लगया है। 

भारी बारिश और फसल बर्बाद होने के कारण किसान आर्थिक संकट में है। किसानो ने अब जीवन यापन करने करने के लिए जानवरों को बेचना शुरू कर दिया है। किसान शहर के कॉटन मार्किट में भी किसान बड़ी संख्या में जानवरों को बेचने के लिए ला रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है और वे केवल आजीविका के लिए जानवर बेच रहे हैं. लेकिन किसानों का आरोप है कि गांव से पशुओं को लाते समय बाइपास पर खड़े ट्रैफिक पुलिस ने बिना रिश्वत दिए गाड़ी नहीं छोड़ रहे हैं।