logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रालेगांव तहसील में हुआ भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल


यवतमाल:  रालेगांव तहसील के जवादे फाटा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे सुरेश पवार और नीलकंठ सिद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक वाडकी से दहेगांव की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ। 

घायलों को करंजी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुरेश को सिर, छाती और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि नीलकंठ के सिर पर गंभीर चोट लगी है और उनके पैर का अंगूठा भी कट गया है। 

हादसे के बाद, मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जबकि करंजी और वडकी पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू किया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जबकि पुलिस ने ट्रक और दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।