logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिन पुरुषों ने लाड़ली बहना का पैसा लिया, उससे होगी वसूली; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; किसान कर्ज माफ़ी का भी लिया निर्णय ⁕
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दो गुटों में जमकर हाथापायी, 11 लोग घायल


आर्णी. तहसील के देउरवाडी बुटले गांव में शुक्रवार की रात दो गुटों में जमकर हाथापायी हुई. इस हाथापायी में 14 लोग घायल हो गए. इनमें तीन महिलाओं सहित आठ पुरुषों का समावेश है. मिली जानकारी के अनुसार देउरवाडी बुटले गांव में रहनेवाले दो गुटों में बीते चार महीनों से मामूली विवाद हो रहे थे. शुक्रवार की रात में दो गुटों में होनेवाला मामूली विवाद हाथापायी में तब्दील हो गया. 

इस हाथापायी में शालिक इंगले, कमला माणिक इंगले, दत्ता माणिक इंगले, बाबाराव माणिक इंगले, संतोष शालिक इंगले, गजानन सखाराम इंगले, अर्चना संतोष इंगले, रामेश्वर शिंदे सभी रहनेवाले देउरवाडी का समावेश है. आर्थिक लेनदेन के चलते दो गुटों में हाथापायी होने की चर्चा है. घटना की जानकारी मिलते ही आर्णी पुलिस की सूचना पर एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची. 

गंभीर घायलों को ग्रामीण अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया. हाथापायी में घायलों पर कुल्हाडी से हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है. चार लोगों ने हमले की घटना को अंजाम दिऐ जाने की खबर है. आर्णी पुलिस देउरवाडी बुटले गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है. दो गुटों में हाथापायी की घटना सामने आने के बाद पूरा गांव पुलिस छावणी में तब्दील हो गया है.