logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: चिकन की दूकान में लगी आग, कोई जनहानि नहीं


यवतमाल: जिले के उमरखेड़ तहसील के ढाणकी में एक चिकन की दूकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दूकान में फ़ैल गई। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। फायरब्रिगेड की गाडी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। गनीमत यह रही कि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में काम करने वाले ने जैसे ही साफ़ करने के लिए सिलेंडर चालू किया उसमे आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही दुकान के अंदर मौजूद लोग निकलकर बाहर भाग गए और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटे इतनी तेज थी की आग को बुझाया नहीं जा सकता। आखिरकार नतांजलि गैस एजेंसी के मालिक योगेश पाटिल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अपने कर्मचारियों नितिन मिराशे, आशीष मिटकरे, जगजीवन मोहकर, इमरान को भेजा। शेख आग नियंत्रण सिलेंडर के साथ वहां पहुंचे और जले हुए सिलेंडरों को उनके कर्मचारी वहां लाए। बहुत ही कुशल तरीके से आग बुझाई और दुकान से बाहर निकाला।

ऐसे में शहर में योगेश पाटिल और उनके कर्मचारियों की सराहना हो रही है। योगेश पाटिल ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सावधानी बरतें ताकि जनहानि और आर्थिक हानि से बचा जा सके और यदि गैस सिलेंडर के संबंध में कोई शिकायत हो तो गैस एजेंसी से संपर्क करें।