logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मौके पर पहुंचे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन


यवतमाल: जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। महगांव तहसील के आनंदनगर टांडा में बाढ़ के पानी के कारण करीब 45 लोग फंस गए। लोगों के बचाव के लिए भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गए हैं। इसके बाद से लोगों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन शुरू हो गया है।

लगातार बारिश से महगाव तहसील के पैनगंगा और पूस नदियों के संगम पर आनंदनगर टांडा में स्थित मंदिर में गए 45 लोगों बाढ़ में फंस गए थे। लोगों को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा और स्थिति ख़राब होने के कारण जिलाधिकारी ने राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से दो हेलीकॉप्टर पहुंचने की जानकारी दी थी। 

बोटों से रहत बचाव हुआ शुरू 

शाम 04.00 बजे तक दो हेलीकॉप्टर और जवानों की एक टुकड़ी तालुक में दाखिल हुई। हालाँकि, चूँकि उक्त स्थान पर मिट्टी और टिन के घर हैं। इसको देखते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को उस स्थान पर नहीं ले जाने का फैसला किया। यह अनुमान लगाते हुए कि यदि हेलीकॉप्टर इस स्थान पर पहुँच गया, तो और भी बहुत कुछ नुकसान हो सकता है। इस कारण हेलीकॉप्टर नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय महामार्ग पर उतारा गया। हेलीकॉप्टर के साथ आई एसडीआरएफ की टीम ने नाव के जरिए युद्ध स्तर पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया और कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बचाव कार्य में वायुसेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर शामिल 

रेस्क्यू के लिए भारतीय वायुसेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया है। नागपुर से यह हेलीकॉप्टर यवतमाल पहुंचा। हेलीकॉप्टर पहुंचने के साथ ही लोगों का रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में चार-चार लोगों को बाहर निकलने का काम किया जा रहा है।