logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बेमौसम बारिश से जिले में सवा लाख हेक्टर से ज्यादा की फसल बर्बाद, मुश्किल में किसान


यवतमाल: जिले में लगातर हुई दो दिन की बारिश से फसलों को बढ़ा नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश के कारण सवा लाख हेक्टर में लगा चना, तुअर और कपास की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान  घाटंजी, रालेगांव, वाणी और पुसाद तहसीलों में हुआ है। वहीं इस बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। 

2023 किसानों के लिए बेहद मुश्किलों भरा रहा। खरीफ के सीजन में आई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से किसानों की खड़ी फसल बह गई थी ,वहीं जो बची थी वह कोई काम की नहीं रही। किसी तरह किसानों ने खुद को खड़ा किया और रबी के सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद से खेतो में बुवाई की। हालांकि, तीन दिन पहले आये बेमौसम बारिश से एक बार फिर उम्मीदों को तोड़ दिया।

दो दिन की बारिश से जिले में 1 लाख 26 हजार 437.8 हेक्टेयर में बोये चना, गेंहू, तुअर और कपास पूरी तरह बर्बाद हो गया। खरीफ में हुए नुकसान से किसान अभी निकले नहीं थे कि, रबी के नुकसान ने उन्हें फिर मुश्किलों में डाल दिया। 

तहसील अनुसार हुआ फसल नुकसान 
हेक्टर  
 तहसील
यवतमाळ
 १३८४
बाभूळगाव 
२६७०
घाटंजी
३१२२५
वणी
२८१८३
रालेगांव
२७७२०
कलंब
४८६३.८
पुसद 
३०३९२
कुल
१२६४३७.८