logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सांसद गवली ने किया दौरा, पंचनामा पूरा कर रिपोर्ट देने का आदेश


यवतमाल: जिले में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने सांसद भावना गवली पहुंची। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पंचनामा पूरा कर रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया। 

इस साल खरीफ सीजन में लगातार बारिश के कारण कपास, सोयाबीन समेत तमाम फसलों को काफी नुकसान हुआ.  इससे उबरने के लिए किसानों ने रबी सीजन में गेहूं, चना और अन्य फसलें लगाईं. खेतों में लहलहाती फसल देखकर किसान भी खुश थे, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने सब खत्म कर दिया। ओलावृष्टि से गेहूं और चने की फसल बर्बाद हो गई।

तुअर के नुकसान से किसान हताश हो गया है। मंगलवार को सांसद भावना गवली ने बाभुळगाव तहसील के ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। वहीं अधिकारियों को जल्द से जल्द पंचनामा पूरा कर रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया। 

देखें वीडियो: