logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाढ़ से नागपुर-हैदराबाद महामार्ग हुआ बंद, दोनों ओर लगी वाहनों की कतार


यवतमाल: जिले में मूसलाधार बारिश के कारण नदी और नालों उफान पर हैं। जिले के अधिकतर हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ चूका है। वहीं पैनगंगा नदी में बाढ़ आने के कारण शनिवार रात को नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय महामार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क की दोनों तरफ वाहनों लकी लंबी क़तर लग गई है। सड़क बंद होने के कारण इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 

जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश जारी है। इस कारण जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। वहीं शनिवार  सुबह से रात तक जोरदार बारिश हुई। लगातर बारिश से पैनगंगा नदी पर बाढ़ आ गई। नदी के जलस्तर को खतरे के निशान के ऊपर आते देख प्रशासन ने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी। 

प्रशासन ने पांढरकवाड़ा तहसील में पाटनबोरी गांव के पास पिंपलखुटी चेक पोस्ट के पास यातायात रोक दिया। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क बंद होने के कारण इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं लोगों को फंसे देख आस-पास के ग्रामीण लोगों को खाने-पिने की चीजे देकर उनकी सहायता कर रहे हैं। 

राज्य आपदा मंत्री पहुंचे यवतमाल 

वहीं यवतमाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के आपदा मंत्री राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल, पालक मंत्री संजय राठौड़ सुबह-सुबह यवतमाल पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कलेक्टर कार्यालय में जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।